UP Board Exam Date 2025 in Hindi:यूपी बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्यों कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। आपको बता दें कि, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ होंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च को समाप्त होंगी। दरअसल, इस परीक्षा में 54,38,597 छात्र शामिल होंगे। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम कब से शुरू होंगे
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। आइए जानते हैं किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी इस की जानकारी नीचे की और दी गई हैं:
UP Board 10th Exam Time Table 2025 Dekhe
तारीख | समय | विषय |
24 फरवरी 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | हिंदी, प्रारंभिक हिंदी |
24 फरवरी 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | सैन्य विज्ञान |
28 फरवरी 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | पाली, अरबी, फारसी |
28 फरवरी 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | संगीत गायन |
1 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | गणित |
1 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | आटोमोबाइल्स, वाणिज्य |
3 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | संस्कृत |
3 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | संगीत वादन |
4 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | विज्ञान |
4 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | कृषि |
5 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | मानव विज्ञान |
5 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | एनसीसी |
6 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | रिटेलट्रेडिंग (खुदरा व्यापार) |
6 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | मोबाइल रिपेयर |
7 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | अंग्रेजी |
7 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | सुरक्षा |
8 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | गृहविज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृहविज्ञान – (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है) |
8 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | कम्प्यूटर |
10 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | चित्रकला, रजनकला |
10 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | आई०टी०/आई०टी०ई०एस० |
11 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | सामाजिक विज्ञान |
11 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | सिलाई |
12 मार्च 2025 | सुबह 8.30 से 11.45 बजे | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली |
12 मार्च 2025 | दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे | इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबन्धन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर |
दो पालियों में कराई जायंगी बोर्ड परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2025 का टाइम टेबल आते ही अब सभी छात्रों की नजर एडमिट कार्ड पर है. तो हम आपको बता दे कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आपको बता दें कि, बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी पंजीकृत छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों में एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।
Home Page | Click Here |
Official Website | upmsp.edu.in |